…जब राजनीतिक मतभेद भुलाकर खट्टर व भगवंत मान ने खेली होली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: होली के दिन गिले-शिकवे भूलकर लोग आपस में एक दूसरे को गले लगाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा गुरुवार को पंजाब व हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में देखने को मिला।

मौका था हरियाणा राजभवन में राज्यपाल की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह का, जहां पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए फूलों की होली खेली।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ही बतौर विधायक विधानसभा में शपथ ग्रहण की। इसके बाद शाम को वह हरियाणा भवन पहुंचे जहां हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था।

इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता मौजूद रहे।

दोनों राज्यों के राज्यपालों तथा मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे को गुलाल का तिलक करने के बाद फूलों की होली खेली।

होली मिलन समारोह के अवसर पर कुछ समय के लिए पंजाब व हरियाणा के बीच वर्षों से चल रहे राजनीतिक विवाद गौण हो गए और सभी नेताओं ने होली के अवसर पर आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।

Share This Article