Latest Newsभारतजब एक DOG के लिए रतन टाटा सम्मान लेने नहीं पहुंचे, प्रिंस...

जब एक DOG के लिए रतन टाटा सम्मान लेने नहीं पहुंचे, प्रिंस चार्ल्स करना चाहते थे सम्मानित

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ratan Tata did not Receive the honor for DOG : पद्म विभूषण Ratan Tata ने बुधवार को मुंबई स्थित ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल (Bridge Kandy Hospital) में अंतिम सांस ली।

सादा जीवन, उच्च विचार के सिद्धांत को जीने वाले रतन टाटा ने पूरी उम्र परोपकार को कारोबार से ऊपर रखा था। इसने ही रतन टाटा को पशु प्रेमी बना दिया।

उनके पशु प्रेम इस बात से प्रतीत होता है कि वह बकिंघम पैलेस (Buckingham palace) से आए न्योते को स्वीकार करके भी नहीं गए क्योंकि उनका पालतू कुत्ता बीमार हो गया था।

दरअसल, इंग्लैंड के राजा चार्ल्स उन्हें पशु प्रेम के लिए ही सम्मानित करना चाहते थे, लेकिन रतन टाटा ने आखिरी समय पर बैठक कैंसिल कर दी।

यह किस्सा बिजनेसमैन सुहेल सेठ ने एक वीडियो शेयर कर बताया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

यह बात साल 2018 की है। प्रिंस चार्ल्स ने ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के तहत रतन टाटा को उनके परोपकार के लिए Lifetime Achievement Award देने का फैसला किया था।

यह समारोह बकिंघम पैलेस में होना था। रतन टाटा पहले तो इस अवॉर्ड को लेने के लिए तैयार हो गए, लेकिन आखिरी समय पर उन्होंने अपनी यात्रा कैंसिल कर दी।

सुहेल सेठ ने बताया कि रतन टाटा का पालतू कुत्ता बीमार हो गया था और वह उसे छोड़कर नहीं जाना चाहते थे। सुहेल 2 या 3 फरवरी को लंदन पहुंचे थे।

रतन टाटा के पालतू कुत्ते टीटो की कुछ साल पहले हो गई थी मौत

लंदन पहुंचते ही उन्हें रतन टाटा के 11 Missed calls मिले। रतन टाटा ने बताया कि उनके कुत्ते टैंगो और टीटो (Tango and Tito) में से एक की तबीयत बहुत खराब है और वे उसे छोड़कर नहीं आ सकते हैं। सुहेल सेठ ने रतन टाटा को समझाने की कोशिश की कि यह समारोह प्रिंस चार्ल्स के साथ है, लेकिन रतन टाटा अपने फैसले पर अडिग रहे और उन्होंने समारोह में जाने से इनकार कर दिया।

सुहेल सेठ ने बताया कि जब प्रिंस चार्ल्स को इस बारे में पता चला तो उन्होंने रतन टाटा की सराहना की। सुहेल सेठ ने प्रिंस चार्ल्स के शब्दों को याद करते हुए कहा कि वह एक सच्चा इंसान हैं। रतन एक नेक दिल इंसान हैं। यही कारण है कि टाटा परिवार आज इतना सम्मानित है।

यही कारण है कि टाटा ग्रुप इतना स्थिर है। इसी साल जून में रतन टाटा के मार्गदर्शन में मुंबई के महालक्ष्मी में टाटा ट्रस्ट का स्मॉल एनिमल हॉस्पिटल खोला गया था। रतन टाटा के पालतू कुत्ते टीटो (Tito) की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। रतन टाटा को उनकी दयालुता और करुणा के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...