माले विधायक महेंद्र सिंह हत्याकांड मामले में गवाह भुनेश्वर मंडल को किया गया पेश

सुनवाई के दौरान जेल में बंद हार्डकोर नक्सली (Hardcore Naxalite) रमेश दा ऊर्फ साकिम दा को अदालत में पेश किया गया

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : माले विधायक महेंद्र सिंह हत्याकांड (Mahendra Singh Murder Case) मामले में गुरुवार को CBI के विशेष अभियोजक चंदन सिंह ने गवाह भुनेश्वर मंडल को पेश किया।

भुनेश्वर ने अदालत में गवाही देते हुए घटना का समर्थन किया। सुनवाई के दौरान जेल में बंद हार्डकोर नक्सली (Hardcore Naxalite) रमेश दा ऊर्फ साकिम दा को अदालत में पेश किया गया।

बताते चलें 6 फरवरी 05 को माले विधायक महेन्द्र सिंह की हत्या बगोदर से सभा कर लौटते समय दुर्गीधवैया गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने स्वचालित हथियार से गोली चलाई थी।

Share This Article