पलामू में दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो घायल

मामले की जानकारी होने के बाद पांकी थाना पुलिस ने शव को Post Mortem के लिए मेदिनीनगर MRMCH भेज दिया। इस घटना में गाय की भी मौत हो गई है।

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

JHARKHAND PALAMU NEWS: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजवन माड़न गांव के समीप डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ पर सोमवार को एक गाय को बचाने में दो Bike की आपस में जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पांकी में भर्ती कराया गया है। घटना आज सुबह नौ बजे की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइक पर सवार बच्चे समेत पांच लोग मेदिनीनगर की ओर जा रहे थे। इसी बीच अचानक सड़क पर एक गाय आ गई, जिस कारण गाय से टक्कर होने के बाद दोनों बाइक की आपस में टक्कर हो गई।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से दोनों बाइक सवार घायलों को पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ रेयाज अनवर ने करार गांव के नादगाद टोला निवासी रामरती देवी (35) की मौत की पुष्टि की। गंभीर रूप से घायल सुनील मोची एवं दूसरी Bike सवार होटवार गांव निवासी बब्लु राम (35) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायल बबलू राम की पत्नी एवं उनके बच्चे को हल्की चोटें आई हैं।

मामले की जानकारी होने के बाद पांकी थाना पुलिस ने शव को Post Mortem के लिए मेदिनीनगर MRMCH भेज दिया। इस घटना में गाय की भी मौत हो गई है।

Share This Article