सिमडेगा में महिला की हत्या

ग्रामीणों ने तत्काल थाना को इसकी सूचना दी, हत्यारों ने महिला की की पहचान छुपाने के लिए ईंट-पत्थर से चेहरे को कुचल दिया था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरजा के निकट शंख नदी जाने वाली डांड़टोली के रास्ते में झाड़ी के बीच एक महिला की हत्या (Murder Of Woman) कर दी गई। घटना की सूचना शनिवार को अहले सुबह ग्रामीणों को हुई।

ग्रामीणों ने तत्काल थाना को इसकी सूचना दी। हत्यारों (Killers) ने महिला की की पहचान छुपाने के लिए ईंट-पत्थर से चेहरे को कुचल दिया था। इस कारण महिला की पहचान नहीं हो पा रही है।

घटना स्थल से एक लाल रंग का हेलमेट बरामद हुआ

हत्या के मामले (Murder Cases) का उद्भेदन करने के लिए पुलिस ने रांची से डॉग स्क्वायड (Dog Squad) की टीम मंगाई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव (Dead Body of Woman) को सुरक्षित पहचानी के लिए रखा गया है। घटना स्थल से एक लाल रंग का हेलमेट बरामद हुआ है।

TAGGED:
Share This Article