Latest Newsक्राइमसाहिबगंज में धारदार हथियार से महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

साहिबगंज में धारदार हथियार से महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

साहिबगंज: अपराधियों ने 40 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या (Murder) कर दी। उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका है।

घटना तीनपहाड़ थाना क्षेत्र की है। घर में अकेली रह रही महिला को अपराधियों ने गुरुवार की रात घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया।

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव (Dead Body) को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मामले की जांच में जुट गई है।

साहिबगंज में धारदार हथियार से महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका - Woman murdered with sharp weapon in Sahibganj, fear of rape

आठ साल पहले महिला के पति की हो गई थी मौत

बताया जाता है कि महिला के पति की मौत आठ साल पहले हो गई थी। उसके चार लड़के व एक लड़की है। सबसे छोटी बेटी करीब दस साल की है। दो बेटा गुजरात व एक मिर्जाचौकी (Mirzachowki) में रहकर मजदूरी करता है।

एक बेटा व एक बेटी साथ रहती थी। आशंका है कि गुरुवार की रात घर के ऊपर रखा टाली का खपरा हटाकर अपराधी घर में घुसे और उसके साथ दुष्कर्म (Rape) की कोशिश की।

विरोध करने पर धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी। रविवार को बेटा गुमानी एक रिश्तेदार के यहां गया। बेटी भी एक-दो दिन पहले एक रिश्तेदार के यहां चली गई। महिला घर में अकेली थी।

साहिबगंज में धारदार हथियार से महिला की हत्या, दुष्कर्म की आशंका - Woman murdered with sharp weapon in Sahibganj, fear of rape

मामले की जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर तीनपहाड़ थाना प्रभारी चिंतामन रजक, राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार पहुंचे। डाग स्कायड व फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ (Dog Scan And Finger Print Specialist) को बुला कर जांच में पुलिस जुट गई है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह में एक बच्ची उसे नहाने के लिए बुलाने गई। लेकिन घर बंद होने से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद इसकी जानकारी पड़ोसी दी।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...