महिलाएं समाज को बदलने में सक्षम: राहुल गांधी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मंगलवार को कहा कि महिलाओं को लंबे समय से लंबित उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं समाज को बदलने में सक्षम हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘महिलाएं अपने विवेक, समर्पण और शक्ति से समाज को बदलने में सक्षम हैं। उन्हें लंबे समय से लंबित उनका उचित अधिकार मिलना चाहिए। सभी को महिला दिवस की शुभकामनाएं।’’

कांग्रेस की महिला इकाई की कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने महिला दिवस के मौके पर कहा, ‘‘इस बार उत्तर प्रदेश के चुनावों में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बहनों को 40 प्रतिशत टिकट दिए गए। प्रियंका गांधी ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ नारे को अपनी पार्टी में साकार किया है।’’

Share This Article