महिलाओं ने मिर्जापुर DM दिव्या मित्तल को गुलाब की पंखुड़ियां से ऐसी दी विदाई…

मिर्जापुर DM के पद से ट्रांसफर के बाद विशाल जन समुदाय ने दिव्या मित्तल को भव्य भावभीनी विदाई दी। विदाई के कार्यक्रम के खूब चर्चा हो रही है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

UP, Mirzapur News : मिर्जापुर DM के पद से ट्रांसफर के बाद विशाल जन समुदाय ने दिव्या मित्तल को भव्य भावभीनी विदाई दी। विदाई के कार्यक्रम के खूब चर्चा हो रही है।

विदाई कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने दिव्या को गुलाब की पंखुड़ियों से नहला दिया। डीएम की इस विदाई का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

इस कारण पॉपुलर थीं दिव्या

अपने काम करने के तरीके और जनता से जुड़ने के कारण डीएम दिव्या मित्तल जनपद में लोकप्रिय हो गई थीं‌।विदाई के बाद डीएम ने कहा कि मिर्ज़ापुर का कार्यकाल उनके लिए बेहद यादगार रहा है। मिर्ज़ापुर को कभी नही भूलूंगी।

दिव्या मित्तल का ट्रांसफर मिर्जापुर से बस्ती जनपद के लिए हुआ है।

दिव्या मित्तल को आप भी जानिए

IAS अधिकारी दिव्या मित्तल मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी जिले की रहने वाली हैं। प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में हुई। आईटीआई दिल्ली से बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंदन में नौकरी करने लगीं।

इस बीच, वह अपने पति गगनदीप के साथ वापस भारत आईं। यहां पति गगनदीप साल 2011 में यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईएएस बने। उन्होंने दिव्या मित्तल को भी प्रोत्साहित किया।ज्ञसाल 2012 में यूपीएससी की परीक्षा पास करके दिव्या आईपीएस बन गईं।

उन्हें गुजरात कैडर मिला। साल 2013 में उन्होंने एक बार फिर से UPSC परीक्षा दी। इस बार आईएएस बनीं और उन्हें यूपी कैडर मिला। संतकबीरनगर और मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी रहने के बाद अब उन्हें बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है।

 

Share This Article