महाराष्ट्र में महिला पुलिसकर्मी अब सिर्फ 8 घंटे की करेंगी ड्यूटीः DGO

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने महिला पुलिसकर्मियों के संबंध में एक बड़ा फैसला किया है। महिला पुलिसकर्मियों को 12 घंटे की बजाए अब आठ घंटे ही ड्यूटी करनी होगी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय पांडे ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को कम करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय के पास भेजा गया था, जिसको मंजूर कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी अब सिर्फ आठ घंटे कर दिया है।

इस फैसले पर राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णय के बाद महिला पुलिसकर्मियों को अपने घर पर भी ध्यान देने का समय मिल सकेगा।

उन्होंने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री ठाकरे, गृहमंत्री पाटिल समेत पूरी मंत्रिपरिषद के प्रति आभार जताया है।

Share This Article