भाजपा महिला मोर्चा की ‘जेम पोर्टल’ पर आठ जुलाई को होगी कार्यशाला

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा महिला मोर्चा (Mahila Morcha) आठ जुलाई को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जेम पोर्टल पर कार्यशाला आयोजित करेगी। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को मोर्चा की बैठक हुई।

मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं।

इनमें एक जेम पोर्टल भी है। इसके जरिये महिलाएं स्वयं रोजगार (Employment) करती हैं। महिलाओं को बिना किसी बिचौलिये के उनकी कमाई का पूरा हिस्सा मिले।

अपने-अपने क्षेत्र की महिलाओं को प्रशिक्षण दे सकें

इस योजना का प्रयोग कैसे हो और कैसे लाभ उठाया जाए, इसे लेकर आठ जुलाई को कार्यशाला आयोजित किया गया है।

बैठक में तय हुआ कि कार्यशाला में समूहों, महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्र की महिलाओं (Women) को प्रशिक्षण दे सकें।

बैठक में मोर्चा की महामंत्री सीमा सिंह, सरिता पांडेय, रेणुका मुर्मू, विनीता कुमारी, रेणु तिर्की, सुचिता सिंह, बबीता वर्मा, रेखा महतो, पिंकी खोया, लक्ष्मी कुमारी, अमिता भाटिया, नीलम चौधरी, सोनी हेंब्रम और रंजिता सिंह मौजूद थीं।

Share This Article