विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे शिव थापा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज शिव थापा (63.5 किग्रा) ने सर्बिया में चल रहे 2021 एआईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में पांच बार के पदक विजेता और 2015 विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता थापा ने बेहद रोमांचक मुकाबले में फ्रांस के लाउनेस हमराउई को 4-1 से हराया।

इससे पहले सोमवार को चार भारतीय मुक्केबाज प्री-क्वार्टर फाइनल में हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

रोहित मोर (57 किग्रा) कजाकिस्तान के सेरिक टेमिरज़ानोव से 1-4 से हार गए, जबकि आकाश (67 किग्रा) क्यूबा के केविन ब्राउन से 0-5 से हार गए।

सुमित (75 किग्रा) को क्यूबा के योएनलिस हर्नांडेज़ के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।

एशियाई रजत पदक विजेता दीपक (51 किग्रा) भी अपनी पहली विश्व चैंपियनशिप से बाहर हो गए, वह कजाकिस्तान के टोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साकेन बिब्सिनोव से हार गए।

Share This Article