‘टॉक्सिक’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने देशभर में बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी समेत कई कलाकार हैं।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ ने देशभर के सिनेमाघरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।
फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और बताया जा रहा है कि इसे 500 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में बनाया गया है। यह फिल्म कन्नड़, अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज हुई है।
फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने देशभर के सिनेमाघरों में अब तक 256.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। टैक्स काटने के बाद फिल्म की कुल कमाई 214.31 करोड़ रुपये है।
फिल्म में यश ने राय और टिकट की दोहरी भूमिकाएं निभाई हैं और वह एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आए हैं। निर्माताओं के अनुसार, फिल्म में यश की स्क्रीन पर दमदार मौजूदगी, एक्शन दृश्य और भव्य अंदाज में निभाया गया उनका किरदार फिल्म के प्रमुख आकर्षणों में शामिल हैं।
फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है।
‘टॉक्सिक’ का निर्माण वीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है।

Share This Article