
रांची : खिजरी विधायक राजेश कच्छप शुक्रवार को राजाउलातु स्थित वाइबीएन विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, युवाओं के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षा के माध्यम से राज्य के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर अपने विचार साझा किए। राजेश कच्छप ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव है। आशा है कि विश्वविद्यालय आने वाले समय में ज्ञान, शोध और उत्कृष्ट शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।वाइबीएन विश्वविद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।


