झारखंड के सभी जिलों के लिए बारिश का Yellow Alert जारी

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची में मौसम (Weather) का मिजाज बदला-बदला सा है। रांची सहित राज्य के कई हिस्सा में सोमवार सुबह से झमाझम बारिश (Rain) हो रही है।

मंगलवार को भी राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। गरज के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है। इसे देखते हुए Yellow Alert  जारी किया गया है।

रांची स्थित मौसम विभाग (Weather Department) के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने सोमवार को बताया कि 29 और 30 सितंबर को झारखंड में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

सबसे अधिक वर्षा 53.6 मिलीमीटर रांची के खलारी में दर्ज की गयी

एक अक्टूबर को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है। दो अक्टूबर को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे (Middle Class) की बारिश के आसार हैं।

रांची और इसके आसपास के इलाके में 27 सितंबर से दो अक्टूबर तक सामान्यत: आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश की संभावना है।

हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

सबसे अधिक वर्षा 53.6 मिलीमीटर रांची के खलारी में दर्ज की गयी। उच्चतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज, जबकि न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस Gumla में दर्ज किया गया।

Share This Article