विदेश जाने की तैयारी में था युवक, सड़क दुर्घटना में हुई मौत

वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के सरिया अंतर्गत कसियाडीह निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र कुमार महतो के रूप में हुई है

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road Accident In Hazaribagh : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़-गोमियां रोड में गझंड़ी बोरवापानी के पास आज सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत (Death) हो गई।

वहीं, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के सरिया अंतर्गत कसियाडीह निवासी 26 वर्षीय राजेंद्र कुमार महतो के रूप में हुई है। वहीं घायल विकास कुमार महतो मृतक का दोस्त बताया जा रहा है।

पासपोर्ट बनवाने गया था युवक

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह राजेंद्र कुमार पासपोर्ट बनवाने के लिए अपने साथी विकास के साथ एजेंट से मिलने के लिए बाइक से गोमियां की ओर निकले थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घटना के बाद दोनों घायलों को गोमिया अस्पताल (Gomia Hospital) पहुंचाया गया। जहां राजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया वहीं गंभीर रूप से घायल विकास को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया है।

Share This Article