
चतरा: चतरा जिले के पिपरवार-केरेडारी सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया गया। मारे गए नक्सलियों में इनामी नक्सली शाहदेव सोरेन भी शामिल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई को कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। दोनों बलों की सटीक रणनीति के चलते नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान अपने अंतिम चरण में चल रहा है। चाईबासा से लेकर चतरा तक लगातार सर्च और ऑपरेशन जारी हैं। इलाके में सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान भी तेज कर दिया गया है।

