पलामू में जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वडीहा गांव में रविवार की देर शाम को जमीन विवाद (Land dispute) में छोटे ने बड़े भाई विमल दुबे के पैर में गोली मार दी।

ग्रामीणों ने तत्काल उसे मेदिनीनगर अस्पताल (Medininagar Hospital) में भर्ती कराया, जहां युवक की स्थिति खतरे से बाहर है।

चैनपुर के थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता (Uday Kumar Gupta) के अनुसार घटना की जांच शुरू कर दी गई है। गोली चलाने वाले आरोपित की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

इसके बाद अफरा-तफरी मच गई

उन्होंने बताया कि रविवार की शाम से ही बटवारा को लेकर परिवार में बातचीत चल रही थी। इसी बीच विमल दुबे के चचेरे छोटे भाई मनोज दुबे ने पिस्टल निकालकर एक गोली विमल दुबे (Vimal Dubey) के पैर में मार दी।

इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायल को Hospital में भर्ती कराया गया।

Share This Article