गिरिडीह में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी मोहल्ला में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय झुपर दास के रूप में हुई है। घटना रविवार देर रात की है।

जानकारी के अनुसार झुपर दास मोची का काम करता था। किसी बात को लेकर घर में दस-पंद्रह दिनों से विवाद चल रहा था।

रविवार की शाम को झुपर दास ने काम समाप्त कर घर लौटने के बाद जहर खा लिया।जहर खाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

परिजनों ने झुपर दास को देर रात सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सोमवार को नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article