साक्षी महाराज के किसानों पर विवादित बयान के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय युवा कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा सांसद साक्षी महाराज के घर के बाहर उनका पुतला जला कर विरोध दर्ज कराया।

युवा कांग्रेस साक्षी महाराज के उस बयान का विरोध कर रही है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर देश के अन्नदाताओं को आतंकी, खालिस्तानी और दलाल कहा था।

कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि, देश के अन्नदाता कृषि कानूनों के खिलाफ खुद के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए आंदोलन कर रहे हैं, जिसमें अनेक किसान भाई शहीद हो गए हैं, और भाजपा सांसद उन्हें आतंकी कह रहे हैं, यह बेहद शर्मनाक है।

वहीं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी ने कहा कि, भाजपा सांसदों का रवैया अत्यंत शर्मनाक है, भाजपा, आरएसएस को यह समझना चाहिए कि देश में अगर किसान नहीं होगा तो देश ही नहीं होगा, देश की कल्पना करना बेमानी होगा।

उन्होंने आगे कहा, देश के युवा किसानों के साथ है, और मजबूती से किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। सरकार कुंभकर्णी नींद में है।

आखिर उद्योगपतियों की चौकीदारी की ऐसी क्या मजबूरी है कि सरकार को किसानों का दर्द नही दिख रहा है ?

Share This Article