मलेशिया में झारखंड के युवक की मौत, परिजन शव वापसी के लिए राज्य सरकार से लगा रहे गुहार

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Youth Dies in Malaysia: बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचटी थाना क्षेत्र के कर्रीखुर्द गांव निवासी 22 वर्षीय जगदीश महतो की मलेशिया में एक हादसे में मौत (Death) हो गई। की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में भी शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को काम के दौरान टावर से गिरने के कारण यह हादसा हुआ। जगदीश महतो (Jagdish Mahato)  अपने घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। मृतक अपने पीछे पत्नी, 7 वर्षीय बेटी राधिका कुमारी और 5 वर्षीय बेटे आशीष कुमार महतो को छोड़ गए हैं।

परिजनों ने की शव वापसी की अपील

मृतक के परिजन और ग्रामीण राज्य सरकार से शव को भारत वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं। इस संबंध में प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी Sikandar Ali ने भी संवेदना व्यक्त की और सरकार से शव की जल्द वापसी सुनिश्चित करने की अपील की है।

मंत्री ने मुख्यमंत्री को दी सूचना

घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता सह मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री Hemant Soren को सूचना दी। मंत्री ने बताया कि सरकार मलेशिया से मृतक का शव वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है।

Share This Article