यूट्यूब दे रहा है अपने क्रिएटर्स को करोड़ों रुपये लेकिन माननी होगी ये शर्त!

यूट्यूब टॉप क्रिएटर्स को करोड़ों रुपये की डील दे रहा है, लेकिन इसके लिए कंटेंट को नेटफ्लिक्स जैसे प्रतिस्पर्धी ओटीटी प्लेटफॉर्म से दूर रखना होगा।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : यूट्यूब अपने प्लेटफॉर्म के टॉप कंटेंट क्रिएटर्स को अपने साथ बनाए रखने के लिए लाखों डॉलर्स के बड़े डील्स ऑफर कर रहा है। हालांकि, इस मोटी रकम को पाने के लिए कंपनियों और क्रिएटर्स के सामने एक बेहद सख्त शर्त रखी गई है। शर्त यह है कि जो क्रिएटर्स यूट्यूब से यह फंडिंग या डील स्वीकार करेंगे, वे अपने कंटेंट को नेटफ्लिक्स जैसे प्रतिस्पर्धी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर पब्लिश या स्ट्रीम नहीं कर सकते हैं।
डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग की दुनिया में नेटफ्लिक्स और अन्य दिग्गजों से मिल रही कड़ी टक्कर को देखते हुए यूट्यूब ने अपनी एक्सक्लूसिविटी बनाए रखने के लिए यह आक्रामक कदम उठाया है। इससे डिजिटल मीडिया और क्रिएटर इकॉनमी में एक नया मुकाबला छिड़ गया है।

Share This Article