कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक कई देशों में प्रभावित हो गईं, जिससे लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा।

India, America और Britain समेत कई देशों में यूजर्स ने शिकायत की कि प्लेटफॉर्म खोलने पर स्क्रीन पर “Something Went Wrong” का संदेश दिखाई दे रहा था।

लाखों शिकायतें दर्ज

दुनियाभर में वेबसाइट और ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति ट्रैक करने वाली साइट DownDetector के अनुसार, केवल अमेरिका में ही तीन लाख से अधिक लोगों ने YouTube डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

भारत और अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में यूजर्स ने समस्या की जानकारी साझा की। बताया गया कि यह समस्या केवल वेबसाइट तक सीमित नहीं थी, बल्कि मोबाइल ऐप पर भी यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

कंपनी का बयान

सेवा बाधित होने के बाद YouTube ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर यूजर्स को जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि जिन लोगों को YouTube एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है, वे अकेले नहीं हैं और तकनीकी टीम इस समस्या को जल्द ठीक करने में लगी हुई है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड

YouTube के डाउन होते ही Social Media पर #YouTubeDOWN ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने स्क्रीनशॉट साझा कर प्रतिक्रिया दी। कुछ ने मजाकिया अंदाज में पोस्ट किया, तो कुछ ने जल्द सेवा बहाल करने की अपील की।

फिलहाल तकनीकी Team समस्या को सुलझाने में जुटी हुई है और सेवाओं के धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।