• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • ऑटो

हेमंत सरकार पेड़ लगाने पर प्रति पेड़ पांच यूनिट बिजली देगी फ्री

3 years ago
Donald Trump

10 मई के बाद ट्रंप ने 7वीं बार लिया सीजफायर का क्रेडिट, भारत ने…

9 minutes ago
पलामू में 10 लाख के इनामी TSPC नक्सली शशिकांत गंझू के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़, एक नक्सली को गोली लगी

पलामू में 10 लाख के इनामी TSPC नक्सली शशिकांत गंझू के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़, एक नक्सली को गोली लगी

16 minutes ago
शहबाज शरीफ का कबूलनामा, भारत ने नूर खान सहित कई पाक एयरबेस किए तबाह

शहबाज शरीफ का कबूलनामा, भारत ने नूर खान सहित कई पाक एयरबेस किए तबाह

42 minutes ago
भारत का पाकिस्तान को बेनकाब करने का मास्टरप्लान, शशि थरूर लीड करेंगे स्पेशल टास्क फोर्स

भारत का पाकिस्तान को बेनकाब करने का मास्टरप्लान, शशि थरूर लीड करेंगे स्पेशल टास्क फोर्स

47 minutes ago
जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेन छिनतई, मॉर्निंग वॉक पर महिला से 50 हजार की चेन लूटी

जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेन छिनतई, मॉर्निंग वॉक पर महिला से 50 हजार की चेन लूटी

53 minutes ago
चंपाई सोरेन का बड़ा बयान, झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान के लिए हर जिले में STF, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया जल्द

चंपाई सोरेन का बड़ा बयान, झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान के लिए हर जिले में STF, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया जल्द

57 minutes ago
palamu gun shoot murder

विमला देवी की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में साजिश की आशंका

1 hour ago
पलामू में TSPC ने चिपकाया धमकी भरा पोस्टर, पुलिस अलर्ट

पलामू में TSPC ने चिपकाया धमकी भरा पोस्टर, पुलिस अलर्ट

1 hour ago
राज्यपाल ने JPSC को दिए रिजल्ट प्रकाशन के निर्देश

राज्यपाल ने JPSC को दिए रिजल्ट प्रकाशन के निर्देश

1 hour ago
मंईयां सम्मान योजना : झारखंड में 52 लाख लाभुकों के खाते में अगले हफ्ते से आने लगेंगे पैसे, अप्रैल-मई का ₹5000-₹12500 राशि…

मंईयां सम्मान योजना : झारखंड में 52 लाख लाभुकों के खाते में अगले हफ्ते से आने लगेंगे पैसे, अप्रैल-मई का ₹5000-₹12500 राशि…

5 hours ago
Rain and strong winds in Jharkhand due to Kal Baisakhi's effect, till 18th April...

झारखंड में शनिवार-रविवार को बारिश और तूफान का अलर्ट, रांची समेत 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

6 hours ago
SDPO आलोक टूटी को थाने में घुसने से रोका, SP रीष्मा रमेशन ने रेहला थाना प्रभारी संतोष कुमार को किया सस्पेंड

SDPO आलोक टूटी को थाने में घुसने से रोका, SP रीष्मा रमेशन ने रेहला थाना प्रभारी संतोष कुमार को किया सस्पेंड

6 hours ago
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
Saturday, May 17, 2025
  • Login
News Aroma
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
No Result
View All Result
News Aroma
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल

July 22, 2022

हेमंत सरकार पेड़ लगाने पर प्रति पेड़ पांच यूनिट बिजली देगी फ्री

News Alertby News Alert
in झारखंड
Reading Time: 1 min read
A A

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरे विश्व में एक बड़ी चुनौती के रूप में उभर रहा है।

जलवायु परिवर्तन से हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। क्योंकि, प्राकृतिक असंतुलन के लिए मनुष्य ही जिम्मेदार है और मनुष्य को ही इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

वे शुक्रवार को IIM परिसर, पुंदाग में आयोजित 73वें वन महोत्सव कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

RelatedPosts

पलामू में 10 लाख के इनामी TSPC नक्सली शशिकांत गंझू के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़, एक नक्सली को गोली लगी

पलामू में 10 लाख के इनामी TSPC नक्सली शशिकांत गंझू के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़, एक नक्सली को गोली लगी

May 17, 2025
चंपाई सोरेन का बड़ा बयान, झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान के लिए हर जिले में STF, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया जल्द

चंपाई सोरेन का बड़ा बयान, झारखंड में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान के लिए हर जिले में STF, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया जल्द

May 17, 2025
पलामू में TSPC ने चिपकाया धमकी भरा पोस्टर, पुलिस अलर्ट

पलामू में TSPC ने चिपकाया धमकी भरा पोस्टर, पुलिस अलर्ट

May 17, 2025

हेमंत ने कहा कि धरती में झारखंड प्रदेश अलग और अद्भुत स्थान रखता है। झारखंड डायनासोर युग (Jharkhand dinosaur era) के इतिहास को भी संरक्षित किए हुए है।

प्राकृतिक आपदाओं (Natural disasters) को प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर ही रोका जा सकता है। झारखंड के शहरी क्षेत्र में रहने वाले वैसे परिवार जो अपने घर के कैंपस में पेड़ लगाएंगे उन्हें राज्य सरकार प्रति पेड़ पांच यूनिट बिजली फ्री देगी।

जब तक कैंपस या घरों के परिसर में पेड़ रहेंगे उन्हें यह लाभ मिलता रहेगा लेकिन ध्यान रहे कि यह पेड़ कोई गेंदा या गुलाब का पौधा नहीं बल्कि, कोई फलदार या अन्य वृक्ष होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा…

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करते हुए जिस प्रकार हम विकास की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं, उससे विनाश को भी आमंत्रण दे रहे हैं।

अगर सामंजस्य (Adjustment) नहीं बैठाया तो मनुष्य जीवन को ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जीवन जीने के लिए पेड़ का होना जरूरी है।

किसी भी वजह से पेड़ कटता है तो उसकी भरपाई पेड़ लगाकर होनी चाहिए, यह हम सभी को मिल-जुलकर सुनिश्चित करना है। वन महोत्सव कोई एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि हर दिन वन महोत्सव होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संवर्धन के उद्देश्य से झारखण्डवासियों के लिए चाकुलिया, गिरीडीह, साहेबगंज और दुमका में जैव-विविधता पार्क का निर्माण किया जा रहा है।

गर्व की बात है राज्य का पहला और अनूठा फॉसिल पार्क (Fossil Park) जनता को समर्पित किया गया है। इस फॉसिल पार्क में धरती की उत्पत्ति से संबंधित कई अवशेष और जानकारियां मिलती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य का नाम जंगलों पर आधारित है। झारखंड जंगलों से जुड़ा शब्द है। झारखंड प्रदेश में सबसे अधिक आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं जिनका जीवन जंगल, नदी, पहाड़-पर्वत के इर्द-गिर्द ही कटता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मायनों में हमारा राज्य प्राकृतिक रूप से काफी धनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के जंगलों में पेड़ों को कटने से बचाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध (Government Committed) है। राज्य सरकार ने निर्देश दिया है कि वन आधारित क्षेत्रों में अब आरा मशीन प्लांट नहीं लगेगा।

जो भी आरा मशीनें पहले से स्थापित हैं उन्हें भी हटाने का निर्देश दिया गया है। वन आधारित पांच किलोमीटर क्षेत्रों में आरा मशीन प्लांट किसी भी कीमत पर नहीं लगेगा, अधिकारी यह सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जंगलों की कटाई को लेकर कई बार ग्रामीणों की शिकायतें मिली हैं। जंगल के बीच में आरा मिल का होना पदाधिकारियों की जानकारी के बिना संभव नहीं है। यह षड्यंत्र व्यक्तिगत हितों के लिए रचा जा रहा है। ऐसे लोगों को अपने कार्यशैली पर लगाम लगाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संतुलन (Environmental Balance) को लेकर देश एवं दुनिया में कई बड़े-बड़े गोष्ठियां एवं चर्चाएं आयोजित होती हैं। पर्यावरण संरक्षण की बातें तो हम बहुत करते हैं अगर उन बातों पर हम खरा उतरे तो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचेगा। वनों के महत्व को समझने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय रहते हम अगर जल, जंगल और जमीन को नहीं सहेज सके तो यह दु:खद होगा। ये सभी चीजें जीवन जीने के महत्वपूर्ण आधार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को हरा बनाने में कोई कमी न हो, इसके लिए आज संकल्प लेने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखकर पृथ्वी की हरीतिमा को बढ़ाने की आवश्यकता है।

परिसर में पौधरोपण भी किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब देखने को यह मिल रहा है कि शहरी क्षेत्रों से सटे हुए जलाशयों में पानी दूषित हो रहा है। शहरों में बसने वाले संभ्रांत लोग शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तो कर लेते हैं लेकिन गरीब जरूरतमंदों को दूषित पानी का ही सेवन करना पड़ रहा है।

हमें इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की जरूरत है ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे।

इस वन महोत्सव (Forest Festival) के अवसर पर हम सभी मिलकर यह प्रण लें कि हम अधिक से अधिक पौधरोपण कर अपनी मानवजाति, पृथ्वी एवं इसके पर्यावरण को बचाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे।

मौके पर मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने IIM परिसर में पौधरोपण भी किया। मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर एक लघु फिल्म (Short film) का प्रदर्शन भी किया गया।

Tags: breaking newsCity NewsCM Hemant Sorenhindi newsJharkhand Breaking NewsJharkhand HeadlinesJharkhand Hindi NewsJharkhand Latest NewsJharkhand NewsJharkhand News In HindiJharkhand StoryJharkhandNewsLatest Jharkhand NewsLatest News In JharkhandLocal Newsअपना झारखंडझारखंड की ताज़ा ख़बरझारखंड की ताज़ा खबरेंझारखंड न्यूज़झारखंड हिंदी समाचारहिंदी समाचार
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Previous Post

दुमका में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Next Post

बोकारो में 100 के पार पहुंचा कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा

Donald Trump
Uncategorized

10 मई के बाद ट्रंप ने 7वीं बार लिया सीजफायर का क्रेडिट, भारत ने…

Donald Trump took credit for the ceasefire for the 7th time: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा ...

May 17, 2025
पलामू में 10 लाख के इनामी TSPC नक्सली शशिकांत गंझू के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़, एक नक्सली को गोली लगी
झारखंड

पलामू में 10 लाख के इनामी TSPC नक्सली शशिकांत गंझू के दस्ते से पुलिस की मुठभेड़, एक नक्सली को गोली लगी

Police encounter: झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जंगलों में शनिवार (17 मई 2025) को पलामू पुलिस ...

May 17, 2025
शहबाज शरीफ का कबूलनामा, भारत ने नूर खान सहित कई पाक एयरबेस किए तबाह
भारत

शहबाज शरीफ का कबूलनामा, भारत ने नूर खान सहित कई पाक एयरबेस किए तबाह

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने आखिरकार ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक ...

May 17, 2025
भारत का पाकिस्तान को बेनकाब करने का मास्टरप्लान, शशि थरूर लीड करेंगे स्पेशल टास्क फोर्स
भारत

भारत का पाकिस्तान को बेनकाब करने का मास्टरप्लान, शशि थरूर लीड करेंगे स्पेशल टास्क फोर्स

Formation of a special task force: भारत सरकार ने पाकिस्तान की आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली नीतियों को वैश्विक मंचों ...

May 17, 2025
जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेन छिनतई, मॉर्निंग वॉक पर महिला से 50 हजार की चेन लूटी
क्राइम

जमशेदपुर में दिनदहाड़े चेन छिनतई, मॉर्निंग वॉक पर महिला से 50 हजार की चेन लूटी

Jharkhand News: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में चेन छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार ...

May 17, 2025

Next Post

बोकारो में 100 के पार पहुंचा कोरोना के सक्रिय मामलों का आंकड़ा

News Aroma

Copyright © 2025 News Aroma.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप

Copyright © 2025 News Aroma.