मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, पहले दिन कमाए ₹24.75 करोड़! 2026 की बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ को बड़े पर्दे पर उतारने वाली ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा था और अब इसका असर पहले दिन की कमाई में भी नजर आया है।

डे 1 पर ₹24.75 करोड़ का कलेक्शन

Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में पहले दिन करीब ₹24.75 करोड़ नेट का कलेक्शन किया है। इसमें फिल्म के हिंदी वर्जन का योगदान सबसे ज्यादा रहा। हिंदी वर्जन ने लगभग ₹24.60 करोड़ की कमाई की, जबकि तेलुगु वर्जन से करीब ₹15 लाख जुटाए गए।

इंडिया ग्रॉस कलेक्शन भी दमदार

फिल्म का अनुमानित इंडिया ग्रॉस कलेक्शन पहले ही दिन ₹29.70 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। इस मजबूत शुरुआत के साथ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 2026 में रिलीज हुई बड़ी हिंदी फिल्मों की शुरुआती कमाई वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।

2026 की चौथी बड़ी हिंदी ओपनिंग

शुरआती बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। फिल्म की कमाई को खास बनाने में ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता और इसके किरदारों को लेकर दर्शकों की दीवानगी का बड़ा योगदान माना जा रहा है।

वीकेंड पर होगी असली परीक्षा

पहले दिन की मजबूत कमाई के बाद अब सभी की नजरें शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर टिकी हैं। फिल्म अगर वीकेंड पर अपनी रफ्तार बरकरार रखती है, तो इसकी ओपनिंग एक बड़ी थिएट्रिकल सफलता में बदल सकती है। डे 2 और डे 3 का कलेक्शन फिल्म के लिए बेहद अहम रहने वाला है।

 ‘मिर्जापुर: द मूवी’ डे 1 कलेक्शन

Day 1 Collection: ₹24.75 करोड़ नेट (भारत)

Share This Article