दिल्ली के अस्पताल में 43 साल की महिला के शरीर से थायरॉइड का बड़ा ट्यूमर निकाला गया

दिल्ली में डॉक्टरों ने 43 वर्षीय महिला के कैरोटिड धमनी तक फैले विशाल थायरॉइड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया, जांच में पैपिलरी थायरॉइड कैंसर की पुष्टि हुई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली के एक अस्पताल में 43 साल की एक महिला का सफल ऑपरेशन कर थायरॉइड का बहुत बड़ा ट्यूमर निकाला गया।

यह ट्यूमर ‘कैरोटिड’ धमनी के चारों ओर फैल गया था और सीने के ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया था। ‘कैरोटिड’ धमनी मस्तिष्क तक रक्त पहुंचाने वाली प्रमुख रक्त वाहिका है।

सर गंगा राम अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि 15 गुना 10 सेंटीमीटर आकार का यह ट्यूमर करीब एक दशक से धीरे-धीरे बढ़ रहा था, लेकिन पिछले कुछ महीनों में इसका आकार तेजी से बढ़ गया। सूजन के ऊपर की त्वचा भी कई जगह से फट गई थी, जिससे खून रिसने लगा था।

चिकित्सकों ने बताया कि ट्यूमर के बड़े आकार और तेजी से बढ़ने के कारण शुरुआत में इसके तेजी से फैलने वाले थायरॉइड कैंसर होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, विस्तृत जांच और ‘बायोप्सी’ से पता चला कि यह ‘पैपिलरी थायरॉइड कैंसर’ है, जिसका इलाज संभव है।

चिकित्सकों के अनुसार इसके बाद मरीज की सर्जरी की गयी जो सफल रही।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।