रांची में कथित बालू वसूली का वीडियो वायरल, बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के नगड़ी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इलाके में कथित तौर पर बालू वसूली होती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने वीडियो साझा करते हुए राज्य सरकार और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह वीडियो नगड़ी क्षेत्र का है, जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से पैसे वसूले जाने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।विपक्ष ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर वीडियो की सत्यता की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है। मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पुलिस इस तरह खुलेआम वसूली में शामिल है, तो यह कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। क्षेत्र के कुछ निवासियों का कहना है कि अगर वीडियो में दिख रही गतिविधियां सही साबित होती हैं, तो यह आम जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला मामला है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।