
Santosh Kumar Gangwar : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शनिवार को लोक भवन के मुख्य द्वार से रांची सेमरिटन राउंड टेबल द्वारा आयोजित फ्रीडम ड्राइव को झंडा दिखाकर रवाना किया। यह विशेष यात्रा शिक्षा के माध्यम से स्वतंत्रता की थीम पर आधारित है जो रांची से शुरू होकर पुरुलिया के अयोध्या पहाड़ तक जाएगी। राज्यपाल ने आयोजकों के प्रयासों की जमकर सराहना की।
उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना के निर्माण का सबसे प्रभावी माध्यम है। समाज के वंचित और जरूरतमंद बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने और स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास वाकई प्रेरणादायी हैं।
राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि इस तरह की पहलों से समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता तो बढ़ेगी ही, साथ ही अधिक से अधिक लोग सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे।

