होटल रैडिसन ब्लू में दस दिवसीय ‘पंजाबी फूड फेस्टिवल’ ‘पिंड दा बुलावा शुरु

रांची के रैडिसन ब्लू में शुरू हुआ पंजाबी फूड फेस्टिवल ‘पिंड दा बुलावा’। 10 दिनों तक लोग सरसों का साग, मक्के की रोटी और अमृतसरी कुलचे का स्वाद ले सकेंगे।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पंजाबी जायके के दीवानों के लिए खुशखबरी है। शहर के मशहूर होटल रैडिशन ब्लू में शनिवार से पंजाबी फूड फेस्टिवल ‘पिंड दा बुलावा’ (Pind Da Bulawa) शुरु हो गया है। 10 दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल में लोगों को पंजाब के उन असली जायकों का स्वाद मिलेगा, जो सीधे वहां के गांवों (पिंड) की रसोई से प्रेरित हैं। यह खास फूड फेस्टिवल रैडिसन ब्लू के मशहूर रेस्तरां ‘द वॉटरफ्रंट’ में आयोजित किया जा रहा है। यह सिर्फ एक फूड फेस्टिवल नहीं है, बल्कि पंजाब की जीवंत संस्कृति, सादगी और वहां की मशहूर मेहमाननवाजी का एक जश्न है। रैडिसन ब्लू रांची के अनुभवी शेफ्स ने पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक पाक विधियों और सुगंधित मसालों का इस्तेमाल करके एक ऐसा मेन्यू तैयार किया है, जो आपको सीधा पंजाब के किसी पिंड (गांव) का एहसास कराएगा।

मेन्यू में क्या-क्या है खास

पिंड द बुलावा फूड फेस्टिवल के मेन्यू में एकदम पारंपरिक तरीके से बना सरसों का साग और मक्के की रोटी तो परोसी जायेगी ही चटपटा अमृतसरी कुलचा भी परोसा जायेगा।इसके अलावा पंजाब के अलग-अलग इलाकों के कुछ ऐसे पारंपरिक व्यंजन भी परोसे जाएंगे, जो वहां की असली पाक विरासत की पहचान हैं। ताजे पिसे मसालों से तैयार इन व्यंजनों की खुशबू आपको अपनी ओर खींच लेगी। रैडिसन ब्लू की टीम ने रांची वालों के लिए डिनर और वीकेंड ब्रंच, दोनों की शानदार व्यवस्था की है। आप अपनी सुविधानुसार यहां जा सकते हैं:
डिनर बुफे
समय: हर दिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक।
कीमत: 2,199 रुपये प्रति व्यक्ति (टैक्स अतिरिक्त)।

स्पेशल संडे ब्रंच

अगर आप वीकेंड को खास बनाना चाहते हैं, तो 19 जुलाई और 26 जुलाई 2026 को खास संडे ब्रंच का आयोजन किया गया है।
समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक।
कीमत: 2,199 रुपये प्रति व्यक्ति (टैक्स अतिरिक्त)।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।