पारस और ऋषभ अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी भरने से रहवासी परेशान

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मानसूनी बारिश ने रांची नगर निगम के इंतजामों की कलई खोलकर रख दी है। शहर के केंद्र में स्थित कचहरी रोड गणगौर गली में बने पारस और ऋषभ अपार्टमेंट के बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया है। इससे बेसमेंट में रखे बाइक और कारों के खराब होने का खतरा बढ़ रहा है।

चार्टर्ड एकाउंटेंट महेंद्र जैन ने बताया कि बारिश अपार्टमेंट के रहवासियों के लिए परेशानी लेकर आयी है। गैरेज में पानी भर गया है और इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गयी हैं। अपार्टमेंट से सड़क तक जाने में भी लोगों को सोचना पड़ रहा है। गंदे पानी की बदबू से भी लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम को वाटर लॉगिंग की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में काम करना चाहिए।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।