Latest Newsझारखंडपूर्वी सिंहभूम में स्वाइन फ्लू के 10 संदिग्ध मिले, चल रहा इलाज

पूर्वी सिंहभूम में स्वाइन फ्लू के 10 संदिग्ध मिले, चल रहा इलाज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में स्वाइन फ्लू के चार और संदिग्ध केस मिले हैं। इससे पहले छह संदिग्ध मिले थे। हालांकि इन 10 लोगों की सिर्फ लक्षण के आधार पर जांच की गई है।

शनिवार को मिले चारों संदिग्ध टीएमएच में इलाजरत हैं, जहां से जांच के लिए सैंपल सर्विलांस विभाग को भेजा गया है। इसके अलावा दो डेंगू के भी संदिग्ध शनिवार को पाए गए और इनकी भी जांच कराई जा रही है।

इनमें से एक तामोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल, जबकि दूसरा टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती है। इससे पहले शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के छह संदिग्ध मरीज मिले, जिनका टीएमएच में इलाज चल रहा है।

2021 में पहली बार जिले में इतनी संख्या में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध केस मिले हैं। इसके अलावा जेई एवं डेंगू के भी तीन-तीन संदिग्ध मरीज शुक्रवार को मिले थे। अब डेंगू के संदिग्धों की संख्या पांच हो गई है।

शुक्रवार को मिले डेंगू के सभी मरीज चाकुलिया प्रखंड के निवासी हैं। जेई के तीनों संदिग्ध मरीज कपाली के निवासी हैं, जो टीएमएच में इलाज करा रहे हैं।

स्वाइन फ्लू के बारे में क्या कहते हैं चिकित्सक

जिला सर्विलांस पदाधिकारी सह अपर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के अनुसार, इसमें पैनिक की जरूरत नहीं है। यह एक वायरल इंफेक्शन है। यह भी कोविड की तरह एक से दूसरे में फैलता है।

इससे बचने के लिए संक्रमित लोगों से दूर रहना चाहिए। इसके लिए एंटी वायरल दवा उपलब्ध है और इसका इलाज संभव है।

इस वायरस की वैक्सीन भी है। हम यदि देखेंगे कि स्वाइन फ्लू एक तरह से मौसमी बीमारी की तरह है और इस मौसम में संभावना रहती है।

डॉ. पाल के अनुसार, आपको बुखार के साथ बहती नाक, गले में सूजन और छाती जाम होने जैसी शिकायतें भी हों तो जांच करवा लें।

साथ ही 101 डिग्री से ऊपर बुखार हो या फिर सांस लेने में तकलीफ हो रही हो, थकान महसूस हो रही हो, भूख में कमी आई हो या फिर उल्टी की शिकायत हो तो एक बार चिकित्सक से संपर्क करें।

spot_img

Latest articles

कोयल नदी पुल में दरार, समय रहते रोकी गई मेमो ट्रेन, बड़ा हादसा टला

Crack in Koel River Bridge : रविवार को लोहरदगा में एक बड़ी रेल दुर्घटना...

पेसा नियमावली पर अर्जुन मुंडा का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Arjun Munda Attacks PESA Rules : पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा...

नववर्ष पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Congress Delegation met the CM on New Year: रविवार को कांग्रेस नेताओं के एक...

पर्यटन मानचित्र पर उभरी शिव पहाड़ी गुफा, गढ़वा को मिली नई पहचान

Garhwa Has Got a New Identity : गढ़वा जिले के लिए यह एक अच्छी...

खबरें और भी हैं...