झारखंड प्रदेश कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस 28 को

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस (Jharkhand Pradesh Congress) की ओर से प्रदेश कार्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) का 138 वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया जाएगा।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) झंडोतोलन करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहेंगे।

डॉ एम तौसीफ ने कहा …

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ एम तौसीफ (Dr M Tauseef) ने मंगलवार को कहा कि 28 दिसंबर 2022 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अपने गौरवशाली इतिहास के 137 वर्ष पूरे करने जा रही है और 138 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में देश की आजादी की लड़ाई लडी गई, जिसमें पूरे देश के लोगों ने कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की नीति-सिद्धांतों के साथ एवं अपना समर्थन दिया।

Share This Article