Latest Newsझारखंडझारखंड सशस्त्र पुलिस-1 का 145वां स्थापना दिवस समारोह भव्य परेड और सांस्कृतिक...

झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 का 145वां स्थापना दिवस समारोह भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न, “आनंद मेले” का उद्घाटन…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Jharkhand Armed Police-1 Foundation Day : झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 (Jharkhand Armed Police-1), डोरंडा, Ranchi ने आज रविवार को अपने 145वें स्थापना दिवस (Foundation Day) के अवसर पर भव्य परेड समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल हुए।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर की। इसके बाद झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 के पुलिसकर्मियों ने शानदार परेड (Parade) का प्रदर्शन किया। इस परेड में कुल 06 प्लाटूनों ने भाग लिया।

झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 का इतिहास 

समादेष्टा श्री राकेश रंजन ने झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि यह वाहिनी जनवरी 1880 में ‘न्यू रिजर्व फोर्स’ के नाम से स्थापित हुई थी, जिसे बाद में झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 का नाम दिया गया।

वाहिनी को भारत सरकार द्वारा “पूर्वी सितारा” पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से पुलिसकर्मी हो चुके हैं सम्मानित 

मुख्य अतिथि श्री Anurag Gupta ने अपने अभिभाषण में झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 की वीरता, अनुशासन और समर्पण की सराहना की।

उन्होंने बताया कि इस वाहिनी के कई पुलिसकर्मियों को वीरता और उत्कृष्ट सेवा के लिए Indian Police Medal for Gallantry, Kings Police Medal, Police Medal for Meritorious Service, Jharkhand Police Medal, और Union Home Minister Medal जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

समारोह के दौरान बैंड डिस्प्ले, नेपाली नृत्य, खुकुरी ड्रिल, और सेवानिवृत्त कर्मियों के बीच “टग ऑफ वॉर” जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

“आनंद मेला” का उद्घाटन

वहीं मुख्य अतिथि ने समारोह के उपरांत “आनंद मेला” का उद्घाटन किया, जो 5 जनवरी से 8 जनवरी 2025 तक चलेगा। मेले में 97 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें झारखंड सशस्त्र पुलिस-1 की 14 कंपनियों द्वारा स्थानीय संस्कृति, खान-पान और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...

रामगढ़ में एंटी क्राइम अभियान तेज, ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Anti-crime Drive Intensified in Ramgarh: जिले में अपराध पर लगाम लगाने के लिए देर...

खबरें और भी हैं...

तमिलनाडु में PM मोदी का बड़ा बयान ,DMK सरकार पर साधा निशाना

PM Modi's big Statement in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु...

उत्तर भारत में मौसम ने बदली करवट, बारिश-बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें

Weather changes in North India : उत्तर भारत में अचानक मौसम का मिजाज बदल...

हर चुनौती के लिए तैयार भारतीय नौसेना, मां छिन्नमस्तिके के दरबार में दिखी आस्था

Indian Navy Ready for Every Challenge: झारखंड की राजधानी रांची के पास स्थित प्रसिद्ध...