झारखंड में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 20 नए मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) के 125 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 74 केस सक्रिय है। गुरुवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से नौ मरीज स्वस्थ हुए हैं।

इसके विपरीत राज्य के छह जिले से कोरोना के 20 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से एक, चतरा से एक, देवघर से पांच, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दो , कोडरमा से एक और रांची से 10 मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 583 हो चुकी है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article