धनबाद में दो समुदायों में हिंसक झड़प के बाद अब तक 20 उपद्रवी अरेस्ट, इलाका छावनी में तब्दील

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद केलूडीह खटाल में टोटो की बैटरी चार्जर चोरी (Toto’s Battery Charger stolen) होने के बाद दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले (Violent Clash Cases) में पुलिस ने अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

तनाव को देखते हुए पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति (Magistrate Appointment ) की गई है।

धारा 144 लागू

उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को यहां दो पक्षों में घंटों तक जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस को शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उपद्रवियों पर लाठीचार्ज (Lathi charge) करना पड़ा।

धनबाद SDM के आदेश पर छाताबाद, केलूडीह और आकाशकिनारी में अगले आदेश तक के लिए धारा 144 लागू कर दिया गया है।

पूरे क्षेत्र में किया फ्लैग गया मार्च

बाघमारा प्रखंड के CO केके सिंह (CO KK Singh) ने बताया कि अब स्थिति लगभग सामान्य हो चुकी है। पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। क्षेत्र में अगले आदेश तक के लिए धारा 144 (Section 144) भी लगाया गया है।

क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। शांति व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च (Flag March) भी किया। घटना में शामिल एक महिला समेत 20 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Share This Article