जमशेदपुर में 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

Neeral Prakash
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : शहर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्शनगर में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और युवती को गंभीर हालत में फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक घटना के समय युवती हिमांशी कौर घर में अकेली थी। काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकने पर परिजनों को शक हुआ। जब परिवार वालों ने अंदर जाकर देखा तो हिमांसी फंदे से लटकी मिली। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतका हिमांसी कौर हाल ही में अपने भाई के साथ पंजाब से जमशेदपुर आई थी। माता-पिता के निधन के बाद दोनों भाई-बहन अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वे मानगो क्षेत्र में अपनी चचेरी बहन के साथ रह रहे थे। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच मे जुट गयी है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।