20 साल की युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान, किराए के मकान में…

वह परिवार के सदस्यों के साथ विष्णु नारायण के मकान में किराया पर रह रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम श्रुति ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर आवाज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के रातू रोड में इंद्रपुरी मार्ग संख्या-12 में एक मकान के कमरे में 20 साल की युवती श्रुति श्रीवास्तव ने रविवार को रात में फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। वह रूपेश श्रीवास्तव की पुत्री थी। उनका परिवार मूल रूप से पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी गांव का रहने वाले है।

वह परिवार के सदस्यों के साथ विष्णु नारायण के मकान में किराया पर रह रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम श्रुति ने स्वयं को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो परिजनों को आशंका हुई। इसके बाद जब कमरे के अंदर रोशनदान के जरिए परिजनों ने झांका तो पाया कि युवती की डेड बॉडी दुपट्टा से बने फंदे के जरिए लटकी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए डेड बॉडी को रिम्स भेज दिया है।

 

 

Share This Article