श्री श्याम मंदिर में 203 वां श्री श्याम भंडारा संपन्न

रांची के श्री श्याम मंदिर में 203वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन हुआ। बाबा श्याम के भोग, भजन-कीर्तन और महाप्रसाद वितरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
  • रांची : श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से हरमू रोड के श्री

Shri Shyam Mandir : श्याम मंदिर में 203 वें श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। भंडारा अनिल टिबरेवाल और किरण टिबरेवाल के परिवार की ओर से निवेदित किया गया था।

मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी निर्वतमान महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा वरिष्ठ सदस्य एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू एवं टिबडेवाल परिवार ने इष्ट मित्रों के साथ संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम का भोग भजन गाया। आओ आओ भोग लगाओ बाबा श्याम जी के भोग भजन से श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था।

सर्वप्रथम भंडारे का भोग लगाकर महाप्रसाद में मिलवाया गया । इसके बाद मंदिर के आचार्यों को यजमान परिवार के सदस्यों ने भोजन प्रसादी ग्रहण करवाया। भंडारे का भोग हर शनिवार को गौशाला में गौ माता के लिए भेजा जाता है। मंदिर के वरिष्ठ सदस्य एवं सहयोगी गौशाला में भंडारे का भोग लेकर जाते हैं। श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया एवं हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच प्रसाद वितरण प्रारंभ किया गया। आज के भंडारे में वेजीटेबल पुलाव मिक्स सब्जी केसरिया जलेबी टॉफी एवं खीर चूरमा का भोग लगाया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।