नई सरकार में पिछली सरकार के 27 मंत्रियों को नहीं मिली जगह

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार में सोमवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बन गयी मगर इसमें पिछली सरकार के 27 मंत्री को फ़िलहाल जगह नहीं मिली है। नई सरकार में दो नए उप- मुख्यमंत्री बनाये गए हैं।

नीतीश सरकार में करीब 14 साल तक उप- मुख्यमंत्री रहे सुशील मोदी की जगह भाजपा ने इस बार किनारे कर दिया है।

पिछली सरकार में मंत्री रहे जदयू के आठ और भाजपा के दो मंत्री चुनाव हार गए हैं जिसके कारण उनको नई सरकार में शामिल नहीं किया गया है। ह

रने वाले ये पूर्व मंत्री हैं भाजपा के सुरेश शर्मा और ब्रजकिशोर बिंद, जदयू के कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, जयकुमार सिंह, शैलेश कुमार, लक्ष्मेश्वर राय, संतोष निराला, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, रमेश ऋषिदेव, रामसेवक सिंह।

ये सभी चुनाव हार गए हैं। पिछली सरकार में मंत्री रहे कपिल देव कामत (जदयू) और विनोद कुमार सिंह (भाजपा) का निधन हो गया है।

चुनाव जीतने के बाद भी पिछली सरकार में पथ-परिवहन मंत्री रहे नंदकिशोर यादव को भी मंत्रिमंडल में फ़िलहाल जगह नहीं मिली है।

उनके संबंध में कहा जा रहा है कि उन्हें विधान सभा अध्यक्ष बनाया जाना है, इसी कारण उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया।

प्रेम कुमार, श्रवण कुमार, नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, महेश्वर हजारी, विनोद नारायण झा, विजय कुमार सिन्हा, राणा रणवीर, विनोद कुमार सिंह, मदन सहनी, दिनेश कुमार यादव, वृज किशोर सिंह, कृष्ण कुमार, नरेन्द्र नारायण यादव, संजय झा मंत्री नहीं बन पाए हैं।

Share This Article