ट्रेन की चपेट में आकर 3 ट्रेन चालक और 1 पॉइंट मैन जख्मी, अस्पताल में…

घटना की खबर मिलते ही DRM एजे राठौर चक्रधरपुर रेल अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: Train की चपेट में आकर 3 ट्रेन चालक और एक पॉइंट मैन (Point Man) के जख्मी होने की खबर है।

घटना दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल (Chakradharpur Railway Division) के राजखरसावां स्टेशन पर बुधवार को हुई।

रेल इंजन को जोड़ने के समय यह घटना घटी। सभी घायल रेल कर्मचारियों को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायलों में रेल चालक आदित्यपुर के लोको पायलट बी घोष और टाटा के लोको पायलट (Loco Pilot) रविंद्र कुमार और असिस्टेंट लोको पायलट (Assistant Loco Pilot) सुमंत कुमार के अलावा राजखरसावां के पॉइंट मैन एके मंडल भी शामिल हैं।

DRM पहुंचे अस्पताल

घटना कैसे और किस परिस्थिति में घटी है, इसकी जांच चल रही है।

घटना की खबर मिलते ही DRM एजे राठौर चक्रधरपुर रेल अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Share This Article