चुनावी राज्यों में 36.3 प्रतिशत लोग विपक्ष के नेता से संतुष्ट नहीं

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: एबीपी-सीवोटर-आईएएनएस स्टेट ऑफ स्टेट्स 2021 ट्रैकर के अनुसार, चुनाव वाले पांच राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विपक्ष के नेता के काम का मूल्यांकन करने के लिए पूछे जाने पर कुल 36.3 प्रतिशत लोगों ने अपना असंतोष व्यक्त किया है और बिल्कुल संतुष्ट नहीं श्रेणी का विकल्प चुना है।

हालांकि, जब विपक्ष के नेता के काम की बात आती है तो 23.1 प्रतिशत लोगों ने बहुत अधिक संतुष्ट श्रेणी का विकल्प चुना है।

कुल 24.9 प्रतिशत लोगों ने कुछ हद तक संतुष्ट हैं, जबकि 15.7 प्रतिशत ने कह नहीं सकते/पता नहीं श्रेणी को चुना।

बहुत अधिक संतुष्ट श्रेणी में, उत्तर प्रदेश 28.5 प्रतिशत के साथ सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद उत्तराखंड 19.4 प्रतिशत, मणिपुर 18.2 प्रतिशत, गोवा 10.4 प्रतिशत और पंजाब 9.5 प्रतिशत पर है।

कुछ हद तक संतुष्ट श्रेणी में, मणिपुर 35.6 प्रतिशत के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है। इसके बाद गोवा 33.5 प्रतिशत, उत्तराखंड 26.5 प्रतिशत, पंजाब 23.1 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश 19.9 प्रतिशत पर है।

पंजाब बिल्कुल संतुष्ट नहीं श्रेणी में 43.9 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। इसके बाद मणिपुर 39.6 प्रतिशत, उत्तराखंड 38.3 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश 38.2 प्रतिशत और गोवा 34.6 प्रतिशत है।

सर्वेक्षण के लिए नमूना आकार 98,121 था, जिसमें पांच चुनावी राज्यों में 690 विधानसभा सीटों को शामिल किया गया था। यह सर्वे 4 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच किया गया था।

Share This Article