साहिबगंज में अज्ञात वाहन ने 40 वर्षीय व्यक्ति को चपेट में लिया, मौके पर हुई मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

साहिबगंज: बरहड़वा-बरहेट मुख्य पथ पतना बरहड़वा SDPO कार्यालय के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत (Death) हो गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रांगा थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह (Aman Kumar Singh) घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस शव की पहचान करने के प्रयास में जुटें

इधर पुलिस शव की पहचान करने के प्रयास में जुटें है। वहीँ शव (Dead Body) को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की भी तैयारी की जा रही है।

Share This Article