झारखंड में बकरीद में 13 जिलों में 4000 अतिरिक्त पुलिस की होगी तैनाती

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में बकरीद (Bakrid) को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाल के दिनों में सांप्रदायिक तनाव (Communal Tension) को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है।

सभी संवेदनशील क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है।

राज्य में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय (Jharkhand Police Headquarters) के निर्देश पर राज्य के 13 जिलों में 26 जून से लेकर 29 जून तक 4000 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

इसको लेकर IG अभियान की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर कड़े इंतजाम

राज्य के लगभग सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों खासकर मस्जिद और मंदिरों (Mosque & Temples) के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

वहां प्रतिनियुक्त होने वाले जवानों और पदाधिकारियों को सख्त निर्देश है कि वे किसी भी परिस्थिति में किसी की भी धार्मिक भावना को ठेस नहीं पहुंचाने दें।

शरारती तत्व धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।

मंदिरों के आसपास कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं (Objectionable Items) फेंककर माहौल को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।

इस पर नजर रखने के लिए सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।

किस जिले में कितने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

700 लाठी बल, एक अश्रु गैस दस्ता, एक बम निरोधक दस्ता। इसके अलावा जैप और IRB के 9 इक्को की तैनाती होगी।

लोहरदगा : 300 लाठी बल।

जमशेदपुर : 300 लाठी बल आरएपी की दो कंपनी, अश्रु गैस और बम निरोधक दस्ता एक।

पलामू : 200 लाठी बल और बम निरोधक दस्ता एक।

हजारीबाग : 350 लाठी बल, आरएपी की 6 कंपनी, अश्रु गैस दस्ता।

गिरिडीह : 350 लाठी बल, आरएपी 5 कंपनी, एक अश्रु गैस दस्ता।

बोकारो : 350 लाठी बल।

धनबाद : 300 लाठी बल।

सरायकेला : 100 लाठी बल।

चतरा : 100 लाठी बल।

कोडरमा: 100 लाठीबल।

साहिबगंज : 150 लाठी बल।

दुमका : 150 लाठी बल।

Share This Article