झारखंड में कोरोना के 44 एक्टिव मामले, 22 जिले हुए कोरोना मुक्त

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना की रफ्तार कम हो गया है। राज्य के 22 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र तीन लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के दो जिले से कोरोना का तीन नए

मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय 44 मामलों में सबसे अधिक 20 रांची में सक्रिय हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लातेहार से दो और खूंटी से एक मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 149 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 16 लाख, 241 सैंपल की जांच की गयी है।

इनमें से 44 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 790 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Share This Article