नाइजीरिया में अगवा किए गए 53 यात्री रिहा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लागोस: नाइजीरिया के मध्य-उत्तर नाइजर राज्य के राज्यपाल अबुबकर सानी बेलो ने कहा है कि राज्य सरकार 14 फरवरी को कुंडू गांव में बंदूकधारियों द्वारा अपहरण किए गए सभी 53 यात्रियों को छुड़ाने में कामयाब रही।

राज्य की राजधानी मिन्ना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा, बस यात्रियों को कई बार संवाद, परामर्श और कड़ी मेहनत के बाद रिहा किया गया।

बेलो ने कहा, सभी छुड़ाए गए 53 यात्रियों में 20 महिलाएं, 24 पुरुष और नौ बच्चे शामिल हैं।

उन्हें उनके परिवार को सौंपने से पहले मेडकल चेकअप से गुजरना होगा।

Share This Article