असम के 6 छात्र यूक्रेन से भारत लाए गए

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुवाहाटी: युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे असम के छह छात्रों को विदेश मंत्रालय ने सुरक्षित निकाल लिया है और वे रविवार को अलग-अलग उड़ानों से नई दिल्ली और मुंबई पहुंचे हैं।

मुंबई और नई दिल्ली में असम भवन के अधिकारियों ने छात्रों की अगवानी की और उन्हें घर भेजने के लिए जरूरी व्यवस्था की है।

असम सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और राज्य सरकार के अन्य अधिकारी युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे छात्रों की परेशानी मुक्त निकासी और सुरक्षित यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं।

जिन छात्रों को निकाला गया है, वे गुवाहाटी, गोहपुर और सुआलकुची के निवासी हैं, यूक्रेन के विभिन्न विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे हैं। इन होम बाउंड छात्रों के हवाई टिकट की व्यवस्था असम सरकार द्वारा की गई है।

कई अन्य लोग हैं, जिनमें ज्यादातर छात्र हैं, जो मेघालय और त्रिपुरा सहित विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों के हैं, जो यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

इन राज्यों के लोगों को यूक्रेन से निकालने के लिए पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री और अधिकारी भी विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।

Share This Article