झारखंड में कोरोना के 66 एक्टिव मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के 66 एक्टिव मरीज (Active Case)  है। इसमें सबसे अधिक 17 रांची में एक्टिव है। बुधवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 12 नए मरीज  (New Patients)मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देवघर से दो,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से आठ और रांची से दो मरीज मिले है।

राज्य में कोरोना के 12 नए मरीज मिले

राज्य में कुल कोरोना मरीजों (Corona Patients) की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,439 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 27 लाख, 91 हजार, 955 सैंपल की (Sample)  जांच की गयी है। इनमें से 64 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 43 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत (Dead) रोना से हुई है।

Share This Article