झारखंड में Corona के 81 एक्टिव मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के मात्र 81 एक्टिव मरीज( Corona Case) है। इसमें सबसे अधिक 43 मरीज रांची में एक्टिव (Active Corona Case) है। शुक्रवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

इसके विपरीत राज्य में कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के (Health Department) अनुसार बोकारो से एक, देवघर से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से तीन और रांची से तीन मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या चार लाख

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की ( Corona Patients )संख्या अब चार लाख, 42 हजार,358 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 27 लाख, 52 हजार, 459 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 81 सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 947 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Share This Article