रांची में यहां परीक्षा में फेल होने पर लापता हो गई 8वीं की छात्रा, जांच में जुटी पुलिस

छात्रा के पिता ने बताया कि वह दिन के ग्यारह बजे से ही गायब है। घर में भी उसने किसी को कुछ नहीं बताया और वह निकल गई। उसने अपना मोबाइल भी घर पर ही छोड़ दिया

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : Bad Result आने पर एक छात्रा लापता (Missing) हो गई। छात्रा DPS में 8th  में पढ़ती है। यह घटना बुधवार की बतायी जा रही है। इस संबंध में उसके पिता ने डोरंडा थाने (Doranda Police Station) में गुमशुदगी की रिपोर्ट (Missing Report) दर्ज करायी है।

जिसके बाद पुलिस (Police) छात्रा की तलाश में जुट गई है। हालांकि अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

थाने में दिए गए आवेदन (Application) में लापता छात्रा के पिता ने बताया कि वह बिरसा चौक बंधु नगर (Birsa Chowk Bandhu Nagar) के रहने वाले हैं। उनकी पुत्री DPS में 8th  कक्षा की छात्रा है। जब 8th का रिजल्ट (8th Result) आया तो वह Fail हो गयी। इसके बाद से वह काफी दुखी थी।

NEET Exam

जानिये छात्रा के पिता ने क्या बताया

छात्रा के पिता ने बताया कि वह दिन के ग्यारह बजे से ही गायब है। घर में भी उसने किसी को कुछ नहीं बताया और वह निकल गई। उसने अपना मोबाइल (Mobile) भी घर पर ही छोड़ दिया था।

जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो हमलोग परेशान हो गए। उसकी खोजबीन सभी जगह की, और रिश्तेदारों (Relatives) से भी संपर्क किया। लेकिन कुछ पता नहीं चला।

वहीं डोरंडा थाने (Doranda Police Station) की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उस इलाके में लगे CCTV कैमरा (CCTV Camera) के फुटेज भी खंगाल रही है।

Share This Article