अभिनेत्री नोरा फतेही कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है।

नोरा डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं।नोरा ने फैंस को खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देने के साथ ही सतर्क और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है। नोरा ने लिखा- ‘मैं फिलहाल कोरोना से लड़ रही हूँ।

सच कहूं तो यह बहुत मुश्किल है। फिलहाल मैं डॉक्टरों की निगरानी में हूँ। सभी सुरक्षित रहें और मास्क पहनें। यह बहुत तेजी से फैल रहा है और हर किसी को अपनी चपेट में ले रहा है। दुर्भाग्य से मुझे भी कोरोना हो गया है।

यह किसी को भी हो सकता है इसीलिए ध्यान रखें। मैं फिलहाल रिकवर कर रही हूँ। अपनी हेल्थ से ज्यादा जरूरी कुछ भी नहीं होता। ख्याल रखिए, सेफ रहिए।’

रिपोर्ट्स के अनुसार नोरा 28 दिसंबर को ही कोरोना संक्रमित हो गई थी। फिलहाल नोरा की सेहत में सुधार है। हाल ही में नोरा फतेही अपने गाने ‘डांस मेरी रानी’ को प्रमोट करने कपिल शर्मा शो, सलमान खान के ‘बिग बॉस 15 वीकेंड के वार’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ से लेकर कई शो में नजर आईं थीं।

उन्होंने इस गाने का जमकर प्रमोशन किया था और इस गाने को हिट बना दिया। लेकिन देश में फैल कोरोना के प्रकोप से वह खुद को बचा नहीं पाईं।

वहीं उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद फैंस उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Share This Article