सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के सचिन नन्दी को मिला प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान का अवॉर्ड

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन नन्दी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा प्राइड ऑफ यंग हिंदुस्तान अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।

सम्मान सात जनवरी को महाराष्ट्र के कल्याण में यंगिस्तान फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह में अवार्ड देकर किया गया।

इस समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से समाजसेवी सिनेमा, चिकित्सा, शोध एवं अनुसंधान आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 युवाओं का चयन किया गया था। झारखंड से एक मात्र सचिन नन्दी चयन हुआ था।

Share This Article